Vivo V60e 5G भारत में लॉन्च: 200MP रियर, 50MP सेल्फी और 6500mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन

Team TimeNods
5 Min Read

नई दिल्ली: Vivo ने आज 7 अक्टूबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60e 5G और Vivo X200 2025 लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन ख़ास तौर पर फोटोग्राफी शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसमें 200MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसकी 6500mAh की बैटरी और 90W की फ़ास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाती है।

Vivo V60e 5G के डिस्प्ले फीचर्स

Vivo V60e 5G में 6.77-इंच का बड़ा AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है इसका 120Hz रिफ्रेश रेट एक सहज गेमिंग और वीडियो देखने का शानदार Experience देता है। फोन में बीजल-लेस डिजाइन और पंच-होल डिस्प्ले दिया है, जिससे स्क्रीन का पूरा Experience मिलता है और कंटेंट देखने में कोई बाधा नहीं आती। यह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और स्टाइल का परफेक्ट मेल है, जो Vivo V60e 5G को और भी खास बनाता है।

यह भी पढ़ें: Vivo X200 2025: ZEISS कैमरा, 5800mAh बैटरी और Dimensity 9400 के साथ भारत में धमाल

परफॉर्मेंस और चिपसेट फीचर्स

इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट मिलेगा, जो Octa-core CPU (2.5GHz Quad-core Cortex A78 + 2GHz Quad-core Cortex A55) के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह फ़ोन 8GB या 12GB LPDDR4X रैम विकल्पों के साथ भी आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स चलाना आसान हो जाता है।

Vivo V60e 5G के कैमरा फीचर्स

Vivo V60e 5G स्मार्टफोन को सबसे खास इसका कैमरा बनाता है। जिसमें 200MP का मेन रियर 30x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है जिससे दूर की चीज़ें भी साफ़ दिखाता है। साथ में 8MP का वाइड एंगल कैमरा और डुअल-कलर LED फ्लैश है। यह 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा भी कमाल का है, इसमें 50MP का वाइड एंगल लेंस है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल को शानदार बनाता है।

Vivo V60e 5G भारत में लॉन्च: 200MP रियर, 50MP सेल्फी और 6500mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन

Vivo V60e 5G में बड़ी 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन बिना रुकावट के साथ चलती है। अगर बैटरी खत्म हो जाए तो इसका 90W फ्लैश चार्जिंग इसे बहुत जल्दी चार्ज कर देता है। फोन में USB Type-C पोर्ट है, जिससे चार्ज करना आसान और तेज़ है।

शानदर नेटवर्क और कनेक्टिविटी फीचर्स

आप V60e 5G में दो Nano SIM कार्ड डाल सकते हैं। यह फोन 5G और 4G दोनों नेटवर्क सपोर्ट करता है इससे कॉल और इंटरनेट की स्पीड तेज़ हो जाती है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.4, जीपीएस और एनएफसी भी है। आप फ़ोन से हॉटस्पॉट बनाकर गेमिंग या मैपिंग के लिए जीपीएस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Vivo V60e 5G भारत में लॉन्च: 200MP रियर, 50MP सेल्फी और 6500mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन में आपको ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है जिससे आप फोन को जल्दी और सुरक्षित खोल सकते हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास और जाइरोस्कोप जैसे सेंसर भी हैं। ये सेंसर फोन को स्मार्ट और आसान बनाने में मदद करते हैं।

कन्क्लूजन

Vivo V60e मोबाइल के प्राइस की बात करें तो इसमें आपको दो अलग अलग वर्ज़न देखने को मिलेंगे दोनों की प्राइस अलग अलग दी गई है 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वर्ज़न की कीमत 30,999 रुपये है। अगर आप 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वर्ज़न लेना चाहो, तो इसकी कीमत 31,999 रुपये हो सकती है। यह फोन ज़्यादा स्टोरेज और RAM चाहने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: Vivo X200 2025: ZEISS कैमरा, 5800mAh बैटरी और Dimensity 9400 के साथ भारत में धमाल

Oppo F31 की कीमत ने सबको चौंका दिया – जानिए क्यों है ये फोन आपके लिए परफेक्ट

Samsung Galaxy M35 सिर्फ 18,000 रुपये में! 50MP कैमरा और Super AMOLED डिस्प्ले के साथ धमाकेदार डील

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *