GST 2.0 लागू होने के बाद घटी स्कूटरों की कीमतें। TVS Jupiter 125 और TVS Ntorq 125 में कौन है आपके लिए बेस्ट डील?

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
5 Min Read

TVS Jupiter 125 vs TVS Ntorq 125: भारत में जब से GST 2.0 लागू हुआ है तब से टू-व्हीलर वाहनों की कीमतों में हलचल मच गई है। खासकर 350cc इंजन वाले वाहन स्कूटरों और बाइक्स पर अब टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है इसका मतलब है कि अब 125cc इंजन वाले स्कूटर जैसे TVS Jupiter 125 और TVS Ntorq 125 और भी किफायती कीमत में मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि अब दोनों की कीमतों और फीचर्स में क्या फर्क है, और कौन सा स्कूटर आपके लिए बेहतर रहेगा।

TVS Jupiter 125 Vs TVS Ntorq 125 की नई कीमतें

TVS Jupiter 125 vs TVS Ntorq 125

भारत में GST 2.0 के बाद स्कूटरों की कीमत में काफी बदलाव हुआ है। ऐसे में TVS मोटर्स कंपनी ने अपने दमदार स्कूटर TVS Jupiter 125 की शुरुआती कीमत को घटाकर करीब ₹75,600 (एक्स-शोरूम) कर दिया है। वहीं TVS Ntorq 125 की शुरुआती कीमत ₹80,900 (एक्स-शोरूम) है और इसका टॉप वेरिएंट करीब ₹99,800 तक जाता है। ऑन-रोड कीमतें अलग-अलग राज्यों में टैक्स, इंश्योरेंस और हैंडलिंग चार्ज के हिसाब से थोड़ी-बहुत बदल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: TVS का सबसे सस्ता स्कूटर अब मात्र ₹72,000 में अभी घर लाइए दसेरा ऑफर में

वेरिएंट्स और टार्गेट ऑडियंस

भारतीय बाजार में Jupiter 125 के तीन अलग-अलग वर्जन Drum/Alloy, Disc/Alloy, and SmartXonnect के रूप में उपलब्ध हैं। ज्यादा माइलेज और आरामदायक सवारी चाहने वाले परिवार के लिए यह स्कूटर काफी दमदार हैं। वहीं Ntorq 125 को तीन अलग-अलग वर्जन Disc, Race Edition, Super Squad, Race XP, and XT वर्जन में उपलब्ध है। जो युवा शक्ति, स्टाइल या तकनीक से समझौता नहीं करना चाहते, वे इस स्कूटर के लिए हक़दार हैं।

फीचर्स की झलक

TVS Jupiter 125 में शानदार प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं जैसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर, और SmartXonnect का ऑप्शन, जिससे आप नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। वहीं Ntorq 125 में स्पोर्टी डिजाइन के साथ एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं जैसे Race XP और XT वर्जन में TFT डिस्प्ले, बेहतर परफॉर्मेंस और खास एडिशन थीम्स मिलते हैं। अगर आपका यूज़ मिक्स्ड सिटी राइड और पिलियन राइडिंग का है तो Jupiter 125 स्कूटर आपके लिए सुविधाजनक रहेगा। यदि आप तेज और टेक्नोलॉजी-सेवी राइड पसंद करते हैं, तो Ntorq 125 आपके लिए सही चुनाव होगा।

GST 2.0 से क्या हुआ फायदा?

GST रेट में कटौती होने के कारण दोनों स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतें अब पहले से कम हो गई हैं। नई कीमतों के बारे में अपडेट देशभर के डीलर नए दामों पर अपडेट दे रहे हैं। हालाँकि, टॉप वेरिएंट में ज़्यादा फीचर्स और परफॉर्मेंस होने के वाबजूद TVS Ntorq 125 की कीमत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। इसलिए, खरीदारी से पहले अपने शहर में ऑन-रोड कीमत ज़रूर देख लें।

आखिर कौन बेहतर सौदा?

TVS Jupiter 125 vs TVS Ntorq 125: अगर आप कम कीमत और आरामदायक सवारी की तलाश में हैं, तो TVS Jupiter 125 आपके लिए परफेक्ट स्कूटर है। यदि आप स्पोर्टी लुक, ज़्यादा फ़ीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो TVS Ntorq 125 आपके लिए सबसे उपयुक्त स्कूटर हो सकता है। दोनों स्कूटर अब GST 2.0 से पहले की तुलना में ज़्यादा किफायती और आकर्षक हो गए हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म के अनुसार लिखी गई है, फीचर्स और कीमत समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी स्कूटर या वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांचें।

यह भी पढ़ें: TVS का सबसे सस्ता स्कूटर अब मात्र ₹72,000 में अभी घर लाइए दसेरा ऑफर में

Honda Shine 125 Vs Bajaj Pulsar 125: नई GST 2.0 दरों के बाद कौन – सी मोटरसाइकिल हुई सस्ती?

सिर्फ़ ₹1.20 लाख में आया धांसू TVS Ntorq 150 स्कूटर – पावर, स्टाइल और फीचर्स से फुल लोडेड

Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *