नई Tata Safari ADAS Edition: 5-स्टार सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
5 Min Read

Tata Safari: भारत की सड़कों की बेजोड़ महारानी! स्टाइल, सेफ्टी और ताकत का शानदार मेल। जहां ADAS टेक्नोलॉजी की स्मार्ट सुरक्षा, JBL के धमाकेदार बेस और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग आपके हर जरुरी सफर को शानदार बनाती हैं। 16.19 लाख की शुरुआती कीमत में यह SUV उन्हीं के लिए है, जो टेक्नोलॉजी फीचर और शानदार सेफ्टी से भरपूर चाह रखते हो।

दमदार परफॉर्मेंस यादगार एडवेंचर

Tata Safari का Kryotec 2.0L डीज़ल इंजन 1956cc की शानदार ताकत और 167.62bhp की दमदार पावर के साथ 350Nm का मॉन्स्टर टॉर्क देता है. 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह SUV हर सड़क पर बिल्कुल राजा की तरह राज करती है. चाहे हाईवे की स्मूद राइड हो या खराब रास्तों की जंग, Tata Safari और Tata Harrier EV हर चैलेंज को बिना पसीना बहाए पार कर जाती है।

स्टाइलिश लुक्स लग्ज़री फील

Tata Safari बाहर से बोल्ड स्टेटमेंट, अंदर से पूरी तरह लग्ज़री! इसका राजसी एक्सटीरियर सड़कों पर आपकी मौजूदगी का एलान करता है, जबकि प्रीमियम इंटीरियर आपको फाइव-स्टार कम्फर्ट का एहसास दिलाता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, मूड लाइट्स, नैप्पा लेदर डैशबोर्ड और बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स कम्फर्ट को नई दिशा देते हैं। 6/7 सीटर विकल्पों के साथ, यह Tata Safari SUV हर परिवार के सपनों को पूरा करती है।

Tata Safari SUV

सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी

भारतीय सड़कों की सबसे भरोसेमंद SUV। परिवार की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं करती, इसी भरोसे के साथ Tata Safari को 7 एयरबैग्स, 360° कैमरा और ADAS टेक्नोलॉजी (लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग) जैसे 45+ सेफ्टी फीचर्स के साथ शानदार डिज़ाइन किया गया है। हिल असिस्ट से लेकर फॉरवर्ड कोलिज़न वॉर्निंग तक, हर टेक्नोलॉजी आपके प्रियजनों की सुरक्षा की गारंटी देती है। यही असली वजह है जो Safari को बनाती है भारत की टॉप-रेटेड सेफ SUV – ग्लोबल NCAP की 5-स्टार मुहर के साथ।

रॉयल कम्फर्ट बेहतरीन सफर

Tata Safari आपको लक्ज़री की नई परिभाषा से रूबरू कराती है, वेंटिलेटेड सीट्स के कूल कम्फर्ट से लेकर इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की सुविधा तक। पैनोरमिक सनरूफ आपको खुले आसमान का अहसास दिलाता है। पैडल शिफ्टर्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स ड्राइविंग को और भी आरामदायक बनाते हैं, जबकि 680 लीटर का विशाल बूट स्पेस परिवार के साथ लम्बे सफर को भी बिना किसी समझौते के मुमकिन बनाता है। यह न सिर्फ एक SUV, बल्कि आपके लाइफस्टाइल का एक एक्सटेंशन है।

स्मार्ट फीचर्स सीमलेस कनेक्शन

Tata Safari आपकी ड्राइविंग को स्मार्ट और मजेदार बनाती है। वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay से शुरू होकर iRA 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी तक। Safari में है टेक्नोलॉजी का भरपूर पैकेज है, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, रिमोट व्हीकल कंट्रोल और ओवर-द-एयर अपडेट्स के साथ, यह एसयूवी आपको कभी भी, कहीं भी कनेक्टेड रखती है। सबसे खास? अपने स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच से घर बैठे कार को लॉक/अनलॉक और AC चालू कर सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी का जादू Safari में ही मिलता है।

किफायती माइलेज स्पीड का रोमांच

टाटा सफारी आपको ARAI – सर्टिफाइड 14.1 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज और 50 लीटर के बड़े टैंक के साथ बिना रुके लंबी दूरी की यात्रा करने की आज़ादी देती है। 175 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक गति हर यात्रा को एक रोमांच में बदल देती है।

Tata Safari SUV

टाटा सफारी: भारतीय सड़कों की असली रॉयल्टी, यह एसयूवी आपको एक शानदार अनुभव देती है, जहाँ हर तरह से परिवार की सुरक्षा और आराम के बारे में सोचती है। प्रीमियम डिज़ाइन से लेकर तकनीक से भरपूर इंटीरियर तक, और शक्तिशाली प्रदर्शन से लेकर 5-स्टार सुरक्षा तक, सफारी हर मायने में एक भरपूर पैकेज देती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी आपके मदद के लिए दी गई हैं, यह लेख अन्य भरोसेमंद स्रोतों और इसकी आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। कीमतें, फीचर्स में समय के साथ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। Tata Safari को खरीद ने से पहले नजदीकी शोररुम से जानकारी जरूर ले लें।

Also Read

Tata Harrier EV Launch: 622 KM की जबरदस्त रेंज, बड़ा टचस्क्रीन और सबकुछ सिर्फ ₹30 लाख में

अब इलेक्ट्रिक सफर होगा और भी स्टाइलिश! Mahindra XUV400 EV सिर्फ ₹15.49 लाख में, दमदार 310Nm टॉर्क और 6 एयरबैग्स के साथ

नया Honda Elevate SUV लॉन्च: सनरूफ, एडवांस्ड सेफ्टी और प्रीमियम इंटीरियर के साथ

Mahindra XUV 3XO पर 4 लाख की भारी कटौती: जानिए चौंकाने वाला ट्विस्ट

Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *