Suzuki Avenis 125: 124.3cc का दमदार इंजन, शानदार माइलेज और ₹93,862 की कीमत में जबरदस्त स्टाइल और परफॉर्मेंस वाला स्कूटर

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
6 Min Read

Suzuki Avenis 125: अगर आप स्टाइलिश, किफायती और माइलेज वाला स्कूटर चाहते हैं, तो Suzuki Avenis 125 आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इसमें 124.3cc का ताक़तवर इंजन दिया गया है, जो न सिर्फ स्मूद राइड देता है बल्कि हर सफर को मज़ेदार भी बना देता है। इसकी 50 kmpl की माइलेज आपको बार-बार पेट्रोल भरवाने की झंझट से बचाएगी। क़ीमत की बात करें तो यह सिर्फ ₹93,862 (एक्स-शोरूम) में मिलती है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाती है।

स्टाइलिश, पावरफुल और बजट फ्रेंडली स्कूटर

Suzuki Avenis 125 एक ऐसा स्कूटर है जो सिर्फ़ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी कमाल का है। इसमें 124.3cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो 6750 rpm पर 8.58 bhp की ताकत और 5500 rpm पर 10 Nm का टॉर्क देता है। इसका मतलब है कि यह स्कूटर हर रास्ते पर दमदारी से चलता है, चाहे ट्रैफिक हो या खुला हाईवे। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph तक जाती है, जो रोज़मर्रा की राइडिंग के लिए काफी बढ़िया है। माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर करीब 50 kmpl का औसतन माइलेज देता है, जिससे यह जेब पर भी हल्का पड़ता है।

Suzuki Avenis 125

CBS और डिस्क ब्रेक के साथ मिले बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी

आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, Suzuki Avenis 125 में CBS (कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है, जो फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक को एक साथ एक्टिव करता है ताकि ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और बैलेंस मिल सके। इससे ब्रेकिंग के दौरान स्कूटर ज्यादा संतुलित रहता है और फिसलने का खतरा कम होता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है जिसमें 1 पिस्टन वाला कैलिपर लगा है, जो तेज़ ब्रेकिंग के समय बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देता है। वहीं पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक मिलता है जो स्मूद ब्रेकिंग में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: TVS iQube Ev स्कूटर लॉन्च: दमदार 3.1 kWh बैटरी और ₹1.05 लाख एक्स-शोरूम कीमत में जबरदस्त फीचर्स के साथ

झटकों को कहें अलविदा

इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर झटके को आसानी से संभाल लेता है और राइड को स्मूद बनाता है। वहीं पीछे की तरफ स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है, जो पीछे बैठने वाले को भी आरामदायक अनुभव देता है। हालांकि इसमें सस्पेंशन प्रीलोड एडजस्टमेंट का ऑप्शन नहीं मिलता। लेकिन इसके बावजूद इसका सस्पेंशन सेटअप ऐसा है कि रोज़ाना की सवारी या छोटे ट्रिप्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगता है।

यह भी पढ़ें: Honda Dio 125: 123.92cc का दमदार इंजन और 48kmpl का बेहतरीन माइलेज के साथ हर राइड को बना दे खास

Suzuki Avenis 125 की सर्विस और वारंटी शेड्यूल

Suzuki Avenis 125 के साथ 2 साल या 24,000 km की वारंटी मिलती है, और पहली चार सर्विसें तय किलोमीटर या दिनों के अंतराल पर 12,000 km तक करानी होती हैं।

क्या हैकब होता है / कितने किलोमीटर पर
स्टैंडर्ड वारंटी2 साल या 24,000 किलोमीटर (जो पहले हो)
पहली सर्विस750-1000 किलोमीटर या 30-45 दिन के अंदर
दूसरी सर्विस3500-4000 किलोमीटर या 120-135 दिन के अंदर
तीसरी सर्विस7500-8000 किलोमीटर या 210-225 दिन के अंदर
चौथी सर्विस9500-12000 किलोमीटर के बीच कभी भी

स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए परफेक्ट डायमेंशन्स

Suzuki Avenis 125 ना सिर्फ़ स्टाइलिश है, बल्कि वजन, ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में भी रोज़मर्रा की सवारी के लिए एकदम परफेक्ट स्कूटर है। इसका कर्ब वज़न 106 किलो है, जिससे इसे संभालना बहुत आसान हो जाता है। चाहे आप ट्रैफिक में हो या तंग गलियों में। इसकी सीट की ऊंचाई 780 mm है इसके अलावा, 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों और स्पीड ब्रेकर्स पर बिना अटके चलने में मदद करता है।

Suzuki Avenis 125

स्मार्ट कनेक्टिविटी और डिजिटल डिस्प्ले के साथ मॉडर्न राइड

Suzuki Avenis 125 स्मार्ट फीचर और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है जो राइडिंग अनुभव को आसान और मज़ेदार बनाता है। इसमें एक LCD डिजिटल डिस्प्ले है जो स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर जैसी ज़रूरी जानकारी साफ़ तौर पर दिखाता है। हालाँकि इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले नहीं है और न ही इसमें GPS नेविगेशन है, लेकिन यह मोबाइल फोन कनेक्टिविटी ज़रूर देता है, साथ ही, इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी है, जिससे आप चलते-फिरते अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। और खास बात – इसमें लास्ट पार्क लोकेशन ट्रैकिंग फ़ीचर भी है, अगर आप भूल जाते हैं कि आपने स्कूटर कहाँ पार्क किया था, तो यह फ़ीचर आपकी मदद करेगा।

Also Read

TVS iQube Ev स्कूटर लॉन्च: दमदार 3.1 kWh बैटरी और ₹1.05 लाख एक्स-शोरूम कीमत में जबरदस्त फीचर्स के साथ

Ather Rizta लॉन्च: सिर्फ ₹1.10 लाख में जबरदस्त पावर, 150mm ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार बैटरी अब हर सफर होगा और भी स्मार्ट

Honda Dio 125: 123.92cc का दमदार इंजन और 48kmpl का बेहतरीन माइलेज के साथ हर राइड को बना दे खास

TVS Ntorq 125: 124.8cc दमदार इंजन वाला स्कूटर, सिर्फ ₹3,247 की EMI में लाएं अपने घर

Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *