सिर्फ ₹7,718 की EMI में घर लाए Royal Enfield Meteor 350। 349cc का पॉवरफुल इंजन और 33 kmpl माइलेज

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
6 Min Read

Royal Enfield का नाम हर मोटरसाइकिल प्रेमी के जुबान पे रहता है। अगर आप भी एक मज़बूत, फैशनेबल और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो नई Royal Enfield Meteor 350 और Royal Enfield Hunter 350 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। अपने दमदार 349.34 सीसी के इंजन, 33 किमी/लीटर से ज़्यादा की बेहतरीन माइलेज और सिर्फ़ ₹7,718 की किफ़ायती मासिक EMI के साथ Royal Enfield Meteor 350 अब आपके दिल की धड़कन बन सकती है। Meteor 350 हर ट्रिप को बेहतर बनाती है, चाहे वो रोज़ाना शहर की ड्राइव हो या लंबी दूरी की सवारी।

परफॉर्मेंस और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Meteor 350 में 349.34cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की मैक्स पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ यह Meteor 350 हर राइड स्मूद और कंट्रोल बनाती है। माइलेज की बात करें तो ओनर्स के मुताबिक यह बाइक करीब 33 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है, जो लम्बे सफर और डेली कम्यूट दोनों के लिए इसे एक भरोसेमंद साथी बनाता है। स्टाइल, परफॉर्मेंस और efficiency का ये जबरदस्त कॉम्बिनेशन हर राइडर का दिल जीतने के लिए तैयार है।

Royal Enfield Meteor 350

सेफ्टी और कंट्रोल में बेमिसाल

अपनी दमदार पावर और मनमोहक डिज़ाइन के अलावा, Royal Enfield Meteor 350 बेजोड़ सुरक्षा भी प्रदान करती है। Meteor 350 dual-channel ABS ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है इसके पिछले हिस्से में एक-पिस्टन कैलिपर वाला 270 मिमी डिस्क ब्रेक और आगे में दो-पिस्टन कैलिपर वाला 300 मिमी डिस्क ब्रेक है। यह बाइक बेहतरीन बैलेंस और ब्रेकिंग पावर प्रदान करती है। Royal Enfield Meteor 350 अलॉय व्हील्स और 19-इंच के आगे व 17-इंच के पीछे के टायरों के साथ आती है जो उबड़-खाबड़ सड़कों और हाईवे जैसी जगहों पर दमदार स्थिरता और पकड़ देते हैं।

हर रास्ते पर आराम और मजबूती का भरोसा

Royal Enfield Meteor 350 में आगे की तरफ 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जिससे खराब सड़कों पर भी झटके महसूस नहीं होते। पीछे की तरफ ट्विन-ट्यूब इमल्शन शॉक एब्ज़ॉर्बर्स लगे हैं, जिससे आप राइडिंग स्टाइल और वजन के हिसाब से सस्पेंशन को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। 191 किलो की मजबूती के साथ, यह बाइक हाईवे पर स्थिरता और कॉन्फिडेंस देती है। साथ ही, 170mm की ग्राउंड क्लीयरेंस इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलने लायक बनाती है। Meteor 350 हर मोड़ पर आराम, मजबूती और भरोसे का अहसास कराती है।

टेक्नोलॉजी और सुविधाओं से भरपूर

दमदार परफॉर्मेंस के अलावा, Royal Enfield Meteor 350 अपने तकनीक फीचर्स की बदौलत दूसरी मोटरसाइकिलों से अलग है। इसके सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर लगी बड़ी एलसीडी डिस्प्ले की बदौलत सभी ज़रूरी जानकारियाँ आसानी से देख सकते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन से लेकर मोबाइल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट है। इसके अलावा, इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है जिससे आप चलते-फिरते अपने फोन को चार्ज रख सकते हैं।

हर मोड़ पर रोशनी और सेफ्टी का भरोसा

Royal Enfield Meteor 350 की लाइटिंग टेक्नोलॉजी भी इसका खाश नमूना है। इसमें LED हेडलाइट दी गई है, जो रात के अंधेरे में भी साफ और दूर तक रोशनी देती है, ताकि आपका हर सफर हमेशा सुरक्षित रहे। इसके साथ मिलने वाली डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) बाइक को एक प्रीमियम और ऑपोनेंट लुक देतीं हैं। पीछे की तरफ LED ब्रेक और टेल लाइट दी गई है, जो बिल्कुल शानदार दिखती हैं इसके अलावा, हैज़र्ड वार्निंग लाइट्स जैसे रेजिस्टेंस फीचर भी शामिल हैं।

Royal Enfield Meteor 350 की कीमत और वेरिएंट्स

Royal Enfield Meteor 350 किसी भी क्रूज़ में शाहीपन और आराम का एहसास जोड़ सकती है। Meteor 350 चार Variants में आती हैं। Meteor 350 Fireball, Stellar, Aurora और Supernova, जिनमें आपको फीचर्स और लुक्स के अनुसार अलग-अलग विकल्प मिलते हैं।

कीमत

दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमतें कुछ इस तरह हैं।

  • Meteor 350 Fireball – ₹2,24,973
  • Meteor 350 Stellar – ₹2,33,397
  • Meteor 350 Aurora – ₹2,36,554
  • Meteor 350 Supernova – ₹2,47,108
Royal Enfield Meteor 350

हर वेरिएंट में आपको दमदार परफॉर्मेंस, रॉयल लुक और मॉडर्न फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है। अगर आप हर मोड़ पर आराम, स्टाइल और भरोसेमंदता चाहते हैं, तो Meteor 350 आपके लिए एकदम सही बाइक है। अभी इन ऑफर्स का फ़ायदा उठाएँ और अपनी पसंद का वर्ज़न घर ले आएँ।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म भरोसेमंद प्लेटफार्म के अनुसार लिखी गई है, कीमत व फीचर्स समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350: केवल 1.5 लाख में पाएं दमदार इंजन, आकर्षक लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस

Royal Enfield Continental GT 650: 648cc इंजन और 47.4PS पावर, 3.23 लाख में क्लासिक स्टाइल और जाने एडवांस फीचर्स

Triumph Trident 660: युवाओं की पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत और खास फीचर्स


Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *