Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक: 150km रेंज और 85kmph टॉप स्पीड वाली दमदार इलेक्ट्रिक बाइक, जो दिल जीत लेगी

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
5 Min Read

Revolt RV400 Launch इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मांग दिन पे दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में Revolt Motors ने RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश कर दिया है। अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते दामों और झंझटों से परेशान हैं, तो अब वक्त आ गया है बदलाव का। Revolt RV400 एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो न सिर्फ पैसों की बचत कराती है, बल्कि आपको एक अलग ही राइडिंग अनुभव देती है। इसकी 150 किलोमीटर की रेंज और 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड इसे शहर की सड़कों पर चलाने के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाती है।

दमदार पावर और लंबी राइडिंग रेंज

Revolt RV400 अपनी पावर और परफॉर्मेंस में कमाल की है। 3 kW की मैक्स और रेटेड पावर के साथ यह बाइक हर राइड में दमदार अनुभव देती है। इसकी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आपको बिना झंझट के स्मूथ ड्राइविंग का मज़ा देती है, और 85 kmph की टॉप स्पीड शहर की सड़कों पर राइड को और भी रोमांचक बना देती है। खबरों के मुताबिक, 150 किलोमीटर की रेंज के साथ आप लम्बे सफर का भी आराम से आनंद ले सकते हैं।

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक: 150km रेंज और 85kmph टॉप स्पीड वाली दमदार इलेक्ट्रिक बाइक, जो दिल जीत लेगी

स्मार्ट बैटरी के साथ राइडिंग का मज़ा

Revolt RV400 को इसकी बैटरी तकनीक सबसे अलग बनाती है। इसकी 3.24 kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी से 150 किलोमीटर तक लगातार राइडिंग का अनुभव देती है। RV400 की बैटरी को करीब 4.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि 0-80% चार्ज सिर्फ 3 घंटे में हो जाती है। राइडर्स के लिए, इसका इंटरचेंजेबल और पोर्टेबल डिज़ाइन बेहद उपयोगी है। IP67 रेटेड बैटरी धूल और बारिश का सामना कर सकती है। 15Amp आउटपुट वाले पोर्टेबल चार्जर से आप इसे कहीं भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Suzuki E-Access Electric Scooter जुलाई 2025 में होगा लॉन्च: 4.1 kW पावर के साथ, कीमत ₹1 लाख से ₹1.2 लाख के बीच

सेफ्टी और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Revolt RV400 में CBS ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक्स हर सड़कों पर भरोसेमंद रोकथाम देते हैं। 17 इंच के बड़े व्हील्स और अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन सड़क के हर झटके को आसानी से झेल लेते हैं। केवल 108 किलो के वजन और 814 mm की सीट हाइट इसे आरामदायक और आसानी से हैंडल होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक बनाती है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल की खासियतें

इस बाइक में आसानी से देखने लायक डिजिटल LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। इसके जरिए आप GPS नेविगेशन और मोबाइल फोन कनेक्शन कर सकते हैं। डिजिटल स्पीडमीटर बाइक की गति को आसानी से जाँचने में मदद करता है। इसके आलावा, इसमें Reverse Mode बटन दिया जिससे आप बाइक को पीछे करना आसान हो जाता है। हालाँकि इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट नहीं दिया, फिर भी आप स्क्रीन पर बैटरी लेवल, चार्जिंग स्टेटस और नज़दीकी चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन तुरंत देख सकते हैं, जिससे आपकी सवारी और भी सुविधाजनक और स्मार्ट हो जाती है।

Revolt RV400 की कीमत और परफॉर्मेंस

Revolt RV400 भारत की सबसे भरोसेमंद और स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स में से एक है, जो दो वेरिएंट्स RV400 BRZ और RV400 Premium में आती है। इसके BRZ वर्जन की कीमत करीब ₹ 1,42,934 और Premium वर्जन की ₹1,49,941. प्रीमियम मॉडल में मोबाइल कनेक्टिविटी और GPS नेविगेशन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जबकि RV400 BRZ में नहीं मिलते। यह ई-बाइक एक बार चार्ज पर करीब 150 किमी तक चलती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म के अनुसार लिखी गई है, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फीचर्स और कीमत समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांचें।

यह भी पढ़ें: Suzuki E-Access Electric Scooter जुलाई 2025 में होगा लॉन्च: 4.1 kW पावर के साथ, कीमत ₹1 लाख से ₹1.2 लाख के बीच

Ather Rizta लॉन्च: सिर्फ ₹1.10 लाख में जबरदस्त पावर, 150mm ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार बैटरी अब हर सफर होगा और भी स्मार्ट

Mahindra BE 6 EV: 683KM की रेंज वाली लक्ज़री SUV, 30 लाख के आस पास सकती है कीमत

Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *