21,000 में आने वाला नथिंग फ़ोन 3 A लाइट 5G – 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Android 15 के साथ मचा देगा धमाल।

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
4 Min Read

Nothing Phone 3a Lite 5G: 2025 साल की शुरुआत में ही Nothing कंपनी ने अपने शानदार Phone 3a सीरीज़ पेश की थी, जिसमें Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro जैसे दमदार फोन शामिल थे। अब Nothing एक और नया और कम वजट वाला Nothing Phone 3a Lite 5G फ़ोन पेश करने जा रही है। यह फोन उन लोगों के लिए होगा जो बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले किफ़ायती फ़ोन की तलाश में हैं। खबरों के अनुसार, इसको Geekbench की वेबसाइट पर देखा गया है, जहाँ से फ़ोन के प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह फोन बढ़िया स्पीड, साफ-सुथरा डिजाइन और लंबी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में धमाल मचा सकता है।

Nothing Phone 3a Lite shows strong Performance on Geekbench

Geekbench लिस्टिंग में नथिंग के A001T कोडनेम वाले एक फोन को देखा गया, अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाला Nothing Phone 3a Lite 5G है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 8GB रैम मिलेगी। सिंगल-कोर में 1,003 और मल्टी-कोर में 2,925 स्कोर हासिल करने वाला यह फोन Android 15 पर चलेगा। यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 जल्द होगा लॉन्च? Walmart लिस्टिंग ने बढ़ाया इंतज़ार का रोमांच

Price Revealed

इंटरनेट और गूगल ट्रेंड के अनुसार, Nothing Phone 3a Lite की कीमत यूरोप में करीब €249.99 (भारत में लगभग ₹21,965) हो सकती है, जबकि कुछ देशों में इसकी शुरुआती कीमत €239.99 (भारत में ₹21,087) हो सकती है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वर्जन के लिए है। यह फ़ोन दो रंगों – ब्लैक और व्हाइट में देखने को मिल सकता है।

Sale in Europe from November; suspense continues on India launch

अनुमान लगाया जा रहा है कि, Nothing Phone 3a Lite की सेल यूरोप में नवंबर 2025 से शुरू होगी। हालांकि भारत में अभी भी इसके लॉन्च होने और सेल डेट की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भारतीय यूज़र्स को कुछ हफ्ते या महीने इंतजार करना पड़ सकता है यह जानने के लिए कि यह सस्ता 5G फोन भारतीय बाजार में कब दस्तक देगा।

No Shortage of features either – A Strong Combination of style and Performance

Nothing Phone 3a Lite एक शानदार और एक बेहतरीन फ़ोन होने वाला है।, इसमें फ़ोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने मिल सकती है और वो भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसका मतलब है स्क्रीन बेहद स्मूद और कलरफुल होगी। Nothing का मशहूर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और और ग्लिफ़ लाइट इंटरफ़ेस को फिर से देखने की उम्मीद है। जो इसे सबसे अलग बनाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिससे ज़्यादा शार्प तस्वीरें आएंगी। इसके अलावा, इसमें 5,000mAh की लंबी बैटरी होगी जो 30W पर तेज़ी से चार्ज होगी।

Disclaimer: यह सारी जानकारी अभी शुरुआती रिपोर्ट्स और ऑनलाइन लीक पर आधारित है। Nothing कंपनी ने आधिकारिक रूप से इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत में बदलाव संभव हैं। असली जानकारी केवल कंपनी के आधिकारिक लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी, इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 जल्द होगा लॉन्च? Walmart लिस्टिंग ने बढ़ाया इंतज़ार का रोमांच

Sony XQ-FS54: स्मार्टफोन की दुनिया में नई क्रांति – कीमत 1.35 लाख, 14 घंटे की बैटरी, OLED डिस्प्ले और बेहतरीन फीचर्स का संगम

Vivo X200 2025: ZEISS कैमरा, 5800mAh बैटरी और Dimensity 9400 के साथ भारत में धमाल

Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *