नई Honda Activa 7G लॉन्च अब बिना चाबी चलेगा स्कूटर फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

Sumit Vashisht
Sumit Vashisht
Content Writer
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ।...
- Content Writer
5 Min Read

Honda Activa 7G: यदि आप कॉलेज या ऑफिस डेली आना-जाना करते हो, तो सबसे पहले जहन में Activa का नाम आता है। खबर की मुताबिक जनवरी 2026 में Honda अपनी 7 जनरेशन स्कूटरी Honda Activa 7G को लॉन्च करने जा रही है, जो दिखने में तो जबरदस्त है ही, साथ में नए ज़माने की टेक्नोलॉजी और आरामदायक अनुभव भी लेकर आ रही है। चाहे आप स्टूडेंट हों, दफ्तर जाते हों या हाउसवाइफ हों ये स्कूटर हर किसी के लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है।

शानदार लुक और स्मार्ट फीचर्स

नई Honda Activa 7G लॉन्च अब बिना चाबी चलेगा स्कूटर फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

Activa 7G का डिज़ाइन पहले से और भी बढ़िया देखने को मिल सकता है। खबर के मुताबिक Activa 7G DRL लाइट्स, दमदार LED हेडलाइट्स और एंगुलर बॉडी पैनल मिलेगा। रियर डिज़ाइन में बदलाव की वजह से स्कूटर का लुक और भी मनमोहक हो गया है। अब Activa 7G के लिए आपको चाबी ढूँढ़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। Activa 7G के साथ आने वाले स्मार्ट फीचर्स सिस्टम की मदद से आप बिना चाबी के भी स्कूटर स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें फाइंड माई स्कूटर और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे शानदार फ़ीचर भी शामिल हैं।

डिजिटल मीटर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

अब आप अपने स्कूटर की सारी जानकारी डिजिटल ट्रिप मीटर में देख सकते हैं। जैसे स्पीड और fuel की जानकारी है। इसमें एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी है, जिससे आप फ़ोन को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आपके सफर के दौरान बेहतर अपडेट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, इसके ज़रिए आप SMS और कॉल अलर्ट भी देख सकते हैं। Activa 7G में सामान के लिए अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: अब हर घर में पहुंचेगी Honda Activa 6G मात्र 76,000 की शुरुआती कीमत में 47 kmpl माइलेज और 109.51cc दमदार इंजन

मज़बूत परफॉर्मेंस और बेहतर सस्पेंशन

Activa 7G में 110 सीसी स्मार्ट पावर प्लस (ESP+) इंजन मिलता है, जो दमदार पावर के साथ आता है और करीब 55-60 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है इसके अलावा, इसमें एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी झटकों को कम करने में आपकी मदद करेगा।

शानदार ब्रेकिंग सिस्टम

इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) है, जो आपकी सुरक्षा के लिए एक साथ दोनों ब्रेक लगाता है। इसके अलावा, इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ भी है, जो स्टैंड के इस्तेमाल के दौरान स्कूटर को स्टार्ट होने से रोकता है। स्कूटर के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर सफर को आरामदायक और ग्रिप में सुधार करते हैं। अपनी शानदार बनावट के कारण होंडा और भी भरोसेमंद है।

कीमत और लॉच डेट

Bikewale.com की खबर के मुताबिक जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाले Honda Activa 7G स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹80,000 से ₹90,000 के बीच होने वाली है। यह स्कूटर शहरों और हाईवे पर सवारी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि यह भरोसेमंद राइड और स्टाइल का बेहतरीन मेल देता है। यदि आप एक भरोसेमंद, तकनीकी रूप स्कूटर की तलाश में हैं, तो Honda Activa 7G आपके लिए एक अच्छा विकल्प सबित हो सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म BikeWale.com के अनुसार लिखी गई है, माइलेज व फीचर्स समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांचें।

यह भी पढ़ें: अब हर घर में पहुंचेगी Honda Activa 6G मात्र 76,000 की शुरुआती कीमत में 47 kmpl माइलेज और 109.51cc दमदार इंजन

TVS का सबसे सस्ता स्कूटर अब मात्र ₹72,000 में अभी घर लाइए दसेरा ऑफर में

फोन जैसी कीमत में आएगी Hero Xtreme 125R, क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ रह जाएंगे हैरान

Share This Article
Content Writer
Follow:
मेरा नाम सुमित वशिष्ठ है। मैं पिछले 7 महीनों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में नई कारों, बाइकों और मोबाइल फोन पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य आपको आसान, साफ़ और भरोसेमंद जानकारी देना है, ताकि ऑटो, टेक और गैजेट रिव्यू की दुनिया हमेशा अपडेटेड रह सके।
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *