New Gen Hyundai Venue 2025 का नया मॉडल आया बेहद स्टाइलिश लुक में – SUV मार्केट में मचने वाला है बवाल

Team TimeNods
5 Min Read

New Gen Hyundai Venue 2025: हुंडई मोटर इंडिया ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV गाड़ी New Gen Hyundai Venue 2025 का परदाफ़ाश कर दिया है। नवंबर में लॉन्च होने वाली दूसरी जनरेशन Hyundai Venue का लुक और फीचर्स इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। खास बात, कंपनी ने इसकी बुकिंग लॉन्च होने से पहले शुरू कर दी है, जहां ग्राहक मात्र ₹25,000 में इसे घर बैठे ऑनलाइन या डीलरशिप द्वारा बुक कर सकते हैं। इस बार Hyundai ने डिजाइन, साइज और फीचर्स में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो SUV प्रेमियों को जरूर पसंद आएंगे।

डिजाइन में बड़ा बदलाव

New Hyundai Venue का फ्रंट लुक बिल्कुल चेंज हो गया है। नई Venue में आपको बड़ी ग्रिल, हेडलैंप यूनिट के दोनों तरफ DRLs और बोनट पर LED स्ट्रिप दी गई है। इन सबको मिलाकर इस New Gen Hyundai Venue 2025 को एक बोल्ड और मॉडर्न लुक दिया गया हैं। पिछली जनरेशन के मुकाबले यह काफी फ्रेश और प्रीमियम दिखती है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस पहले से बेहतर हो गया है।

यह भी पढ़ें: नई Hyundai Venue का जलवा। जल्द आ रही है जबरदस्त अपडेट के साथ SUV की नई जनरेशन

लक्जरी इंटीरियर का नया अनुभव

अबकी बार New Gen Hyundai Venue 2025 के इंटीरियर को पूरी तरह से लक्जरी बना दिया गया है। इसमें डार्क नेवी और डव ग्रे डुअल-टोन थीम के साथ कॉफी टेबल सेंटर कंसोल और एंबियंट लाइटिंग दी गई है। नए डी-कट स्टीयरिंग व्हील, terrazzo-textured क्रैश पैड और डुअल लेदर सीट्स अंदर से प्रीमियम फील देते हैं और लुक्स को भी निखारते हैं। इसके अलावा, SUV में 12.3-इंच का डुअल कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक साथ जोड़ती है।

New Gen Hyundai Venue 2025

नए अलॉय व्हील्स और शानदार रियर लुक्स का जलवा

आगे की तरह New Gen Hyundai Venue 2025 के पिछले हिस्से को भी पूरी तरह से नया आकार दिया गया है। इंटरनेट की खबरों के अनुसार, Venue में काले पैनल वाली LED टेललाइट्स और नए बनाबट वाला बंपर दिया है। इसके अलावा, स्किड प्लेट्स और फंक्शनल रूफ रेल्स भी जोड़े गए हैं। इतना ही नहीं , लुक्स बढ़ाने के लिए नए अलॉय व्हील्स के साथ, हुंडई ने इसे एक स्पोर्टी टच भी दिया है, जिससे इसका संपूर्ण लुक अब ज्यादा डायनेमिक और अट्रैक्टिव नजर आता है।

New Gen Hyundai Venue 2025

कंफर्ट और लग्जरी फीचर्स में कोई कमी नहीं

हुंडई वेन्यू पहले कभी इतनी शानदार और आरामदायक नहीं रही। लेकिन New Gen Hyundai Venue 2025 अब पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और शानदार हो गई है। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए रियर विंडो सनशेड दिया गया है ताकि धूप से बचा जा सके। इलेक्ट्रिक रूप से एडजस्टेबल ड्राइवर सीट से सीटिंग पोजीशन बदलना आसान हो जाता है। पीछे लगे एसी वेंट्स की बदौलत कार ठंडी रहती है।

तीन इंजन ऑप्शन और ट्रांसमिशन चॉइस

भारतीय बाजार में हुंडई कंपनी अपनी SUV गाड़ी Hyundai Venue की दूसरी जनरेशन को तीन इंजन विकल्प के साथ पेश कर रही है। 1.5-लीटर CRDi डीज़ल, 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल और 1.2-लीटर कप्पा MPi पेट्रोल। इसके साथ तीन ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे – मैनुअल, ऑटोमैटिक और डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT)। ये इंजन न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देंगे बल्कि माइलेज और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी स्मूद बनाएंगे।

SUV सेगमेंट में फिर मचने वाला है धमाल

New Gen Hyundai Venue 2025: अबकी बार, दूसरी जनरेशन Hyundai Venue अपने डिजाइन, फीचर्स और इंजन ऑप्शन की वजह से फिर से भारत की SUV मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है। यह Hyundai Venue उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है जो एक मॉडर्न, पावरफुल और कंफर्टेबल SUV की तलाश में हैं। नवंबर लॉन्च होने वाली यह कार मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबले को और भी दिलचस्प बना देगी।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म के अनुसार लिखी गई है, कार के फीचर्स और कीमत समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांचें।

यह भी पढ़ें: नई Hyundai Venue का जलवा। जल्द आ रही है जबरदस्त अपडेट के साथ SUV की नई जनरेशन

Mahindra XUV 3XO पर 4 लाख की भारी कटौती: जानिए चौंकाने वाला ट्विस्ट

Maruti Suzuki Car Gst Rate: जानें छोटे और बड़ी गाड़ियों पर कितना टैक्स?

Share This Article
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *