Bolero 2025 और Bolero Neo: यदि आप भी एक ऐसी एसयूवी गाड़ी की तलाश में हैं जो भरोसेमंद, दमदार हो और भारतीय सड़कों पर राज करने के लिए बनी हो, तो महिंद्रा ने आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प पेश किया है। कंपनी ने Bolero 2025 और Bolero Neo फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस इन दोनों एसयूवी को और खास बनाते हैं।
नई बोलेरो का अपडेटेड लुक और फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो में लगभग पहले जैसा डिज़ाइन बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं। जैसे क्रोम स्लेट्स के साथ नया फ्रंट ग्रिल, बिल्ट-इन फॉग लैंप्स वाला अपडेटेड बंपर और नए 15-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें नया स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्शन भी जोड़ा है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है।

बोलेरो के केबिन में लेदरेट सीटें, 17.8 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग पर दिए गए कंट्रोल्स मिलते हैं। नया राइडफ्लो सस्पेंशन इसकी राइड क्वालिटी को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाता है।
बोलेरो का इंजन और कीमत
नई बोलेरो में करीब 1.5-लीटर mHawk 75 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 75 hp की दमदार पावर और 210 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है। बोलेरो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.99 लाख रुपये और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra BE 6 EV: 683KM की रेंज वाली लक्ज़री SUV, 30 लाख के आस पास सकती है कीमत
बोलेरो नियो में क्या है खास
Bolero Neo फेसलिफ्ट में भी थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट में नया क्रोम ग्रिल, LED DRLs वाले हेडलैंप और 16-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। सिल्वर एक्सेंट के साथ नया बंपर और फॉग लैंप्स इसे और प्रीमियम लुक मिलता है। पीछे की तरफ टेलगेट स्पेयर व्हील पहले जैसा ही है। इंटीरियर में डुअल-टोन बेज- ब्लैक केबिन, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ), रियरव्यू कैमरा और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं।
बोलेरो नियो का इंजन और वेरिएंट्स
बोलेरो नियो में 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk 100 डीज़ल इंजन मिलता है, जो 100 hp की जबरजस्त पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बोलेरो नियो भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसके सस्पेंशन और ब्रेक्स को अपग्रेड किया गया है।

Bolero Neo को ग्राहकों के लिए चार अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है, ताकि हर मिडिल क्लास फैमली भी खरीद सके। इसका बेस वेरिएंट N4 8.49 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि N8 वेरिएंट की कीमत 9.29 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा ज्यादा फीचर्स के साथ आने वाली N10 वेरिएंट 9.79 लाख रुपये में उपलब्ध है। टॉप मॉडल N11 की कीमत करीब 9.99 लाख रुपये तय की गई है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।
Mahindra Bolero और Bolero Neo
Mahindra Bolero 2025 और Bolero Neo में दोनों ही भारतीय सड़को पर और ग्राहकों के लिए शानदार पैकेज साबित हो सकते हैं। एक तरफ बोलेरो अपने क्लासिक मजबूत अंदाज में बनी हुई है, वहीं Bolero Neo मॉडर्न टच और एडवांस्ड फीचर्स लेकर आती है। दोनों ही एसयूवी अब पहले से ज्यादा आकर्षक और बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी कीमतें और स्पेसिफिकेशन्स संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ले गई है समय-समय बदलाव संभव है। किसी भी खरीदारी से पहले कृपया अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य लें।
यह भी पढ़ें: Mahindra BE 6 EV: 683KM की रेंज वाली लक्ज़री SUV, 30 लाख के आस पास सकती है कीमत
नई Tata Safari ADAS Edition: 5-स्टार सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस
Maruti Suzuki Car Gst Rate: जानें छोटे और बड़ी गाड़ियों पर कितना टैक्स?

[…] […]