Hero Xtreme 160R 4V launched in 2025: भारत की सबसे भरोसेमंद दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने एक बार फिर 160cc सेगमेंट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने 2025 में अपनी मशहूर मोटरसाइकिल Hero Xtreme 160R 4V का नया अवतार पेश किया है, जिसे हाल ही में डीलरशिप इवेंट में शोकेस किया गया। इस मौके पर बाइक के नए डिजाइन और फीचर्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस मोटरसाइकिल को पिछले महीने यानि सितम्बर के अंत में लॉन्च कर दिया है। यह अपडेटेड Hero Xtreme 160R 4V अपने दमदार लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ युवाओं का दिल जीतने के लिए तैयार है।
दमदार इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस

नई Hero Xtreme 160R 4V में वही 163.2cc, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन बरकरार रहेगा जो इसके पुराने मॉडल में दिया गया था। इसका इंजन 15hp की पावर और 14Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जिससे मोटरसाइकिल 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ तेजी से भागती है और शानदार स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। Xtreme 160R 4V परफॉर्मेंस और अपने लुक के मामले में युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली है।
नया डिजाइन और फ्रेश लुक
इंटरनेट पर देखी गई तस्वीरों के मुताबिक, कंपनी ने Hero Xtreme 160R 4V के फ्रंट डिजाइन को और ज्यादा एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक दिया है। इसका रेडिज़ाइन हेडलैंप और नए ग्राफिक्स इसे और मॉडर्न लुक देते हैं। साथ ही, Hero Xtreme 160R 4V में आपको नए कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलेंगे, जिससे बाइक की स्टाइलिंग और प्रीमियम लगेगी।
फीचर्स में बड़ा अपडेट: क्रूज़ कंट्रोल से TFT स्क्रीन तक
डिज़ाइन में मामूली बदलावों के बावजूद, हीरो ने कई महत्वपूर्ण सुविधाओं में सुधार किया है। क्रूज़ कंट्रोल, जो इस बाज़ार में अभी तक किसी भी अन्य बाइक में नहीं है, अब नई Xtreme 160R 4V में ये नया फ़ीचर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक TFT डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है। यह स्क्रीन ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एसएमएस और कॉल अलर्ट, और एक USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट को सपोर्ट करती है।
लॉन्च, कीमत की उम्मीदें
खबरों के मुताबिक, इस बाइक को सितम्बर 2025 में लॉन्च कर दिया गया है। Hero Xtreme 160R 4V की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास ही रखी जाएगी, ताकि यह Bajaj Pulsar N160, TVS Apache RTR 160 4V और Suzuki Gixxer 155 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सके।
युवाओं के दिलों पर फिर राज करेगी Hero Xtreme 160R

Hero Xtreme 160R 4V अपने अपडेटेड फीचर्स, नए डिज़ाइन और भरोसेमंद हीरो ब्रांड वैल्यू की बदौलत 2025 में युवाओं के दिलों में अपनी जगह फिर से बना लेगी। यदि आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो फैशनेबल, टेक्नोलॉजी से लैस हो और शानदार राइडिंग अनुभव प्रदान करे, तो यह बाइक आपके लिए एक आदर्श विकल्प हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म के अनुसार लिखी गई है, मोटरसाइकिल के फीचर्स और कीमत समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांचें।
यह भी पढ़ें: New Hero Mavrick 440 Spotted 2026 की दमदार वापसी नए रंग, नए फीचर्स और फिर से मचाएगी धमाल
