अगर आप स्टाइलिश, पावरफुल और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो Bajaj Dominar 250 को आसान EMI और कम डाउन पेमेंट पर अब घर लाएं। अब कम डाउन पेमेंट में Bajaj Dominar 250 और Bajaj Dominar 400 खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। इस दमदार बाइक में 248.8cc का ताकतवर इंजन है, जो हर राइड को रोमांचक बनाता है। साथ ही, 32 kmpl का बढ़िया माइलेज आपके सफर को किफायती और आरामदायक बनाता है।
युवाओं के दिलों पर राज करने वाली बाइक
Bajaj Dominar 250 दमदार बाइक हर युवाओं का दिल जीत लेती है। इसमें 248.8cc का ताक़तवर इंजन है, जो 26.63 bhp की पावर 8500 rpm पर देता है। साथ ही 23.5 Nm का टॉर्क 6500 rpm पर मिलता है, जिससे बाइक को चलाना बहुत मज़ेदार और तेज़ बन जाता है। इसकी टॉप स्पीड 132 किलोमीटर प्रति घंटा है, इस बाइक का माइलेज भी शानदार है 32 kmpl तक का माइलेज कंपनी द्वारा बताया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जिसमें 1 डाउन और 5 अप गियर मिलते हैं। Dominar 250 न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि लंबी दूरी की सवारी के लिए भी आरामदायक है।

दमदार रफ्तार के साथ सेफ्टी का भी भरोसा
इसमें ड्यूल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को फिसलने से बचाता है और बेहतर कंट्रोल देता है। आगे की तरफ 300 mm का बड़ा डिस्क ब्रेक लगा है, जिसमें 2 पिस्टन वाला कैलिपर है, जिससे ब्रेकिंग और भी मजबूत हो जाती है। पीछे की तरफ भी 230 mm का डिस्क ब्रेक है, जिसमें 1 पिस्टन का कैलिपर मिलता है। ये ब्रेकिंग सिस्टम बाइक को तेज़ रफ्तार में भी सुरक्षित और स्थिर बनाता है। यानी Dominar 250 ना सिर्फ ताक़तवर है, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी पूरी तरह भरोसेमंद है।
यह भी पढ़ें: Bajaj Dominar 400 का जबरदस्त ऑफर: सिर्फ ₹8,188/महीना की EMI में बनाएं इसे अपना, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
खराब रास्तों का भी दमदार जवाब
Bajaj Dominar 250 में आरामदायक सफर के लिए शानदार सस्पेंशन दिया गया है। आगे 37mm का अपसाइड डाउन (USD) टेलेस्कॉपिक फोर्क है, जिसमें 135mm का ट्रैवल मिलता है। इससे खराब रास्तों पर भी बाइक आसानी से चलती है और झटके कम महसूस होते हैं। पीछे की तरफ मल्टी-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
हर मोड़ पर भरोसे का अहसास
इस Dominar 250 को शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि ये हर राइडर को आराम और संतुलन दोनों प्रदान कर सकें। इसका वज़न लगभग 180 किलोग्राम है, जो बाइक को सड़क पर मजबूती और स्टेबिलिटी देता है, खासकर तेज़ रफ्तार या मोड़ पर। इसकी सीट हाइट 800 mm है, जो औसत हाइट वाले राइडर्स के लिए एकदम सही है। वहीं, 157 mm का ग्राउंड क्लियरेंस इस बाइक को खराब या उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलने लायक बनाता है।
टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी का ध्यान
Bajaj Dominar 250 में आपको एक क्लियर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। भले ही इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले नहीं है, लेकिन बाइक Bluetooth कनेक्टिविटी, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, USB चार्जिंग पोर्ट और Turn by Turn Navigation जैसे फीचर्स से लैस है, जिससे आप अपने मोबाइल फोन से आसानी से जुड़ सकते हैं और हर सफर को आरामदायक बना सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें साड़ी गार्ड भी दिया गया है, जो महिलाओं की सुरक्षा का खास ख्याल रखता है।
यह भी पढ़ें: Triumph Trident 660: युवाओं की पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत और खास फीचर्स
राइड में सेफ्टी लुक में अट्रैक्शन
Bajaj Dominar 250 में दमदार LED हेडलाइट दी गई है, जो रात में बेहतर रोशनी और सुरक्षा देती है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प नहीं है, लेकिन DRLs लगे हैं, जो दिन में भी बाइक को स्टाइलिश और दिखने में शानदार बनाते हैं। हालाकिं इस बाइक में अंडर सीट स्टोरेज की सुविधा नहीं है, लेकिन पिलियन सीट स्टेप्ड डिज़ाइन की है, जिससे पीछे बैठने वाले को भी आरामदायक सवारी का अनुभव मिलता है।

वारंटी और आसान सर्विस शेड्यूल के साथ बेफिक्र सफर
Bajaj Dominar 250 पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर की भरोसेमंद वारंटी मिलती है। पहली सर्विस 500-750 किलोमीटर या 30-45 दिनों में करनी होती है। दूसरी सर्विस 4500 से 5000 किलोमीटर या लगभग 8 महीने में होती है, और तीसरी सर्विस 9500 से 10,000 किलोमीटर या एक साल के अंदर पूरी होती है। यह देखभाल आपके सफर को लंबा और बिना किसी परेशानी के बनाए रखती है।
Also Read
Triumph Trident 660: युवाओं की पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत और खास फीचर्स
नई Honda Hornet 2.0: युवाओं के लिए बनी पावरफुल बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
Yamaha MT 15 V2 की कीमत, फीचर्स और माइलेज – जानें क्या है खास
