Hero Xtreme 125R: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो स्टाइलिश हो, चलाने में मज़ेदार हो और आपकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर सके, तो ऐसे में Hero Xtreme 125R आपके के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। हीरो ने इस बाइक को ख़ास तौर पर 125cc सेगमेंट के उन युवाओं के लिए बनाया है जो थोड़ी ज़्यादा पावर, स्पीड और स्पोर्टी फील चाहते हैं। इसका डिजाइन मॉडर्न है, परफॉर्मेंस दमदार है और राइडिंग एक्सपीरियंस इतना स्मूद है कि हर सफर यादगार बन जाता है। चलिए जानते हैं इस नई हीरो बाइक के सारे खास फीचर्स और खूबियों के बारे में।
डिज़ाइन और लुक जो पहली नज़र में दिल जीत ले

Hero Xtreme 125R पर एक नज़र डालने से ही साफ़ हो जाता है कि यह बाइक सिर्फ़ एक कम्यूटर बाइक नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट है। इसका लुक काफी एग्रेसिव और स्पोर्टी है। फ्रंट में लो-स्लंग फुल LED हेडलैम्प इसे प्रीमियम लुक देता है, जो कुछ हद तक Hero Xtreme 200S की याद आ जाती है। स्प्लिट सीट अरेंजमेंट और मज़बूत फ्यूल टैंक इसे और भी ज़्यादा एथलेटिक लुक देते हैं।
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
इस Hero Xtreme 125R मोटरसाइकिल में करीब 124.7cc BS6 का इंजन लगा हुआ है। जो 11.4 की हॉर्सपावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल में एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो पाँच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। जो शहर से लेकर हाईवे तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और पावर को आसानी से डिलीवर करता है। 125cc सेगमेंट में यह बाइक TVS और बजाज पल्सर की दमदार मोटरसाइकिलों को सीधे टक्कर देती है।
टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का बेहतरीन मेल
यह मोटरसाइकिल सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने एडवांस फीचर्स के लिए भी जानी जाती है। इसमें फुल-LED लाइटिंग सेटअप न सिर्फ लुक्स को इंप्रूव करता है, बल्कि नाइट राइडिंग के दौरान विजिबिलिटी भी बढ़ाता है। बाइक के डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स है, जिससे कॉल और मैसेज की सूचनाएँ सीधे स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। इसके अलावा, इसमें हेजर्ड लैंप, ABS और CBS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
वेरिएंट और कीमत
हीरो ने एक्सट्रीम 125 आर को तीन वेरिएंट में पेश किया है, ताकि हर राइडर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनाव कर सके।
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
|---|---|
| Xtreme 125R IBS OBD 2B | ₹ 91,731 |
| Xtreme 125R Single Seat ABS | ₹ 94,894 |
| Xtreme 125R Single Seat ABS OBD 2B | ₹ 95,868 |
ये वेरिएंट अलग-अलग ब्रेकिंग सिस्टम और सीट डिज़ाइन प्रदान करते हैं, जिससे आप अपनी सवारी शैली के अनुरूप बाइक चुन सकते हैं।
यंग राइडर्स के लिए परफेक्ट स्पोर्टी चॉइस

अपने दमदार प्रदर्शन, बेहतरीन 66 किमी/लीटर से ज्यादा माइलेज और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ, Hero Xtreme 125R एक आदर्श बाइक है। इसका प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाते हैं। हीरो ने मॉडर्न और पावर का बेहतरीन मेल पेश किया है। अगर आप एक 125 सीसी स्पोर्टी, भरोसेमंद और फैशनेबल बाइक की तलाश में हैं, तो यह बाइक आपकी सभी ज़रूरतों को पूरा करेगी।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म द्वारा लिखी गई जिसकी कीमतें और फीचर्स कंपनी की वेबसाइट एवं ऑटो रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। वास्तविक कीमतें राज्य और डीलरशिप के अनुसार बदल सकती हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी जाँच लें।
यह भी पढ़ें: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R 4V 2025: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ जल्द मचाएगी धूम
New Hero Mavrick 440 Spotted 2026 की दमदार वापसी नए रंग, नए फीचर्स और फिर से मचाएगी धमाल
Hero ने दमदार स्कूटर को लॉन्च कर दिया है: 56 से ज्यादा माइलेज वाली स्कूटी, बस ₹2,962 EMI में
