Hero Super Splendor Xtec: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और बजट में आने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो Hero Super Splendor Xtec और Honda Hornet 2.0 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। अब ये शानदार बाइक सिर्फ ₹3,015 की मामूली EMI में मिल रही है। कम कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे। बढ़िया माइलेज, नए फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ यह बाइक हर रोज के सफर को आसान और आरामदायक बना देती है।
पॉवर, माइलेज और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Hero Super Splendor Xtec 125cc दिल की दमदार बाइक है, जो 10.72 bhp की ताकत 7500 rpm पर और 10.6 Nm का टॉर्क 6000 rpm पर देती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे है। माइलेज की बात करें तो कंपनी के हिसाब से यह बाइक 69 kmpl तक देती है, जबकि कई बाइक मालिकों के मुताबिक इसे चलाने पर औसतन 61 kmpl का माइलेज मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे लंबी दूरी पर भी आरामदायक राइड मिलती है। ऐसा बताया जा रहा है, कि फुल टैंक में यह बाइक करीब 750 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक बहुत ही बढ़िया विकल्प बनाता है।

शहर की भीड़ में भी भरोसेमंद ब्रेकिंग
Hero Super Splendor Xtec में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें IBS (इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है, जो आगे और पीछे दोनों ब्रेक एक साथ पकड़ने में मदद करता है। बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ 130 mm के ड्रम ब्रेक लगे हैं। यह ब्रेकिंग सिस्टम रोजमर्रा की सवारी को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाता है, खासकर भीड़भाड़ वाले शहरों में चलाने के लिए।
यह भी पढ़ें: Honda Dio 125: 123.92cc का दमदार इंजन और 48kmpl का बेहतरीन माइलेज के साथ हर राइड को बना दे खास
झटकों से राहत राइड में सुकून
Hero Super Splendor Xtec की सस्पेंशन क्वालिटी भी काफी अच्छी है। इसके आगे वाले हिस्से में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर लगे हैं, जो खराब सड़कों पर एक दम स्मूथ चलती हैं। पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं, जिन्हें अपने आराम के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
ट्रैफिक हो या ऊबड़-खाबड़ सड़कें – Super Splendor Xtec हर जगह फिट
Splendor Xtec वजन में हल्की और चलाने में आसान बाइक है। इसका कर्ब वेट सिर्फ 122 किलो है, जिससे इसे ट्रैफिक में भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी सीट की ऊंचाई 793 mm है, चाहे आपकी हाइट थोड़ी कम हो या ज्यादा सभी लोगों के लिए आरामदायक है, साथ ही, 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स पर बिना टकराए चलने लायक बनाती है।
यह भी पढ़ें: Next Gen Honda SP 125: दमदार 123.94cc इंजन, शानदार 61 kmpl माइलेज। परफॉर्मेंस और बचत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
Hero Super Splendor Xtec की वारंटी और सर्विस प्लान
Splendor Xtec अपने उपयोगकर्ताओं को लम्बे समय और भरोसेमंद सेवा प्रदान करने के लिए 5 साल या 70,000 किमी की मानक वारंटी के साथ आती है। इसके अलावा, बाइक की उचित देखभाल के लिए नियमित सर्विस शेड्यूल भी उपलब्ध है।

| 🔹 विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्टैंडर्ड वारंटी | 5 साल या 70,000 किलोमीटर (जो पहले हो) |
| पहली सर्विस | 500-750 किमी या 60 दिन में (जो पहले हो) |
| दूसरी सर्विस | 3000-3500 किमी या 160 दिन में |
| तीसरी सर्विस | 6000-6500 किमी या 260 दिन में |
| चौथी सर्विस | 9000-9500 किमी या शायद 365 दिन |
डिजिटल कंसोल और मोबाइल अलर्ट्स
Hero Super Splendor Xtec में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो LCD स्क्रीन के साथ आता है। इसमें आप अपनी बाइक की सभी जरूरी जानकारी आराम से देख सकते हैं। खास बात यह है कि यह बाइक मोबाइल फोन से कनेक्ट हो सकती है, जिससे आपको कॉल और मैसेज की अलर्ट्स सीधे डिस्प्ले पर मिलती हैं। इसके अलावा, USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है ताकि आप चलते-फिरते अपने फोन को आसानी से चार्ज कर सकें।
Also Read
Honda Dio 125: 123.92cc का दमदार इंजन और 48kmpl का बेहतरीन माइलेज के साथ हर राइड को बना दे खास
कम डाउन पेमेंट के साथ Bajaj Dominar 250 खरीदना हुआ और आसान दमदार 248.8cc का इंजन और 32 kmpl माइलेज।
Bajaj Dominar 400 का जबरदस्त ऑफर: सिर्फ ₹8,188/महीना की EMI में बनाएं इसे अपना, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
