New Toyota Land Cruiser FJ 2026: ऐसे दौर में जब हर कंपनी ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है, ऐसे में टोयोटा ने फिर एक बार सबका ध्यान खींच लिया है। कंपनी ने 2025 Japan Mobility Show में अपनी New Toyota Land Cruiser FJ 2026 से पर्दा उठाया है, जो टोयोटा की प्रसिद्ध ऑफ-रोड विरासत को और मज़बूत बनाती है। इसके डिजाइन में ताकत और स्टाइल दोनों का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।एक्सक्लूसिव वॉकअराउंड में इसकी रग्ड बॉडी और एडवांस फीचर्स ने लोगों का दिल जीत लिया। उम्मीद है कि यह SUV मिड-2026 तक जापान और अन्य एशियाई बाजारों में लॉन्च होगी।
Story of the Land Cruiser
लैंड क्रूज़रकी की कहानी सन 1951 में शुरू हुई जब इसकी पहली गाड़ी, Toyota BJ लॉन्च हुई थी। लगभग 70 सालों में 1.2 करोड़ से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री के बाद भी इसकी लोकप्रियता आज भी कायम है। यह परंपरा अब New Toyota Land Cruiser FJ द्वारा जारी रखी जाएगी। यह SUV थाईलैंड में तैयार होगी और लैंड क्रूजर परिवार की चौथी लाइनअप बनेगी, जिसमें पहले से ही 300, 70 और 250 सीरीज़ शामिल हैं।
New SUV built on the Theme
अबकि बार, New Toyota Land Cruiser FJ 2026 का डिजाइन ‘Freedom and Joy’ थीम पर तैयार किया गया है, जो इसे दमदार और प्रीमियम लुक देता है। इसका स्क्वायर केबिन, चौड़े फेंडर्स और सॉलिड बंपर इसे एक मस्क्युलर फील देते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके डिटैचेबल और मॉड्यूलर बंपर कई कस्टमाइज़ेशन विकल्प प्रदान करते हैं और रखरखाव को आसान बनाते हैं। मजबूत डिजाइन और एडवेंचर-रेडी लुक के साथ, यह SUV रोमांच पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
Compact design, Tremendous off-road power

इसके कॉम्पैक्ट साइज को देखकर इसे हल्के में मत लीजिए, New Toyota Land Cruiser FJ 2026 जबरदस्त ऑफ-रोडिंग ताकत के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, इसका हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड डिजाइन ड्राइवर को मुश्किल रास्तों पर बेहतर कंट्रोल देता है। हल्के A-पिलर्स और लो काउल की वजह से विज़िबिलिटी भी शानदार मिलती है। साथ ही, गियर लीवर और कंट्रोल्स को इस तरह से रखा गया है कि ड्राइविंग के दौरान इन्हें इस्तेमाल करना आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
Safety features and new IMV platform
New Toyota Land Cruiser FJ 2026 में सेफ्टी सेंस पैक दिया गया है, जिसमें कई एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स शामिल हैं, जैसे प्री-कोलिजन ब्रेकिंग और लेन असिस्ट सिस्टम। यह SUV IMV प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसका व्हीलबेस 250 सीरीज़ से करीब 270 मिमी छोटा है। इस वजह से, इसका टर्निंग रेडियस केवल 5.5 मीटर है, जिससे इसे भीड़-भाड़ वाली जगहों या ट्रैफ़िक में आसानी से चलाया जा सकता है।
Strong Ground Clearance and Handling
70 सीरीज़ की तरह, New Toyota Land Cruiser FJ 2026 में भी बेहतरीन व्हील आर्टिक्यूलेशन और ग्राउंड क्लीयरेंस है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी, इसकी मज़बूत अंडरबॉडी और मज़बूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे स्थिरता प्रदान करते हैं। कंपनी इसमें फैक्ट्री-फिट एक्सेसरीज़ का एक खास सेट भी दे रही है, जिसमें रेट्रो हैडलैंप्स और MOLLE पैनल्स शामिल हैं। ये फीचर्स न सिर्फ इसके लुक को खास बनाते हैं, बल्कि आउटडोर एडवेंचर को और भी रोमांचक बना देते हैं।
Powerful performance with 7L Engine
New Toyota Land Cruiser FJ 2026 में 2.7-लीटर का 2TR-FE पेट्रोल इंजन लगा है, जो 163 PS और 246 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस SUV की ऊँचाई 1,960 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और लंबाई 4,575 मिमी है। इसके प्लेटफॉर्म और इंजन सेटअप पहले से ही भारत में फॉर्च्यूनर के लिए लोकलाइज्ड हैं, जिससे FJ का भारत में आना भी संभव है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी भरोसेमंद प्लेटफार्म के अनुसार लिखी गई है, किसी भी कार के फीचर्स और कीमत समय से अनुसार बदल सकते हैं। कृपया किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम जाकर जानकारी ज़रूर जांचें।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV700 की बादशाहत को टक्कर देने आ रही हैं Renault, Nissan और Hyundai की नई 7-Seater SUV
Mahindra ने लॉन्च की Bolero 2025 और Bolero Neo जानें नई कीमत और फीचर्स
Maruti Suzuki Car Gst Rate: जानें छोटे और बड़ी गाड़ियों पर कितना टैक्स?
